News

खुर्जा : :श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर लगेगा भव्य मेला

खुर्जा में श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग पर वार्षिक मेले का आयोजन 19 मार्च से शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले इस मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। खुर्जा नगर में चैत्र महोत्सव में श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर पर लगने वाले मेले की भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आने वाले श्रद्वालुओ के लिए अलग से व्यवस्थाऐं की गई है। व्यावस्था बनाने में पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर कमेटी के सदस्यों और एनसीसी और स्काउट के बच्चें सहयोग करते है।

खुर्जा में वे पिछले 28 वर्षों से लगातार इस मेले का आयोजन कर रहे हैं। शर्मा ने मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले, अलीगढ़, बुलंदशहर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनका अनुभव मेले के सफल संचालन में महत्वपूर्ण रहा है।

इस वर्ष मेले में बड़े झूले, नाव झूला (कोलंबस) और छोटे बच्चों के लिए कई आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खिलौनों की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और घरेलू सजावट के सामान भी उपलब्ध होंगे। मेला 19 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा।

मेले के सुचारु संचालन के लिए 14 लोगों का एक स्थायी स्टाफ तैनात रहता है। एक मेले को स्थापित करने में लगभग 5 से 6 लाख रुपये का खर्च आता है, और मेले का सामान लगभग 10 बड़े ट्रकों में भरकर आता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *