google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खुर्जा।  दशहरा फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, दूसरा घायल

बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक स्थित दशहरा फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम 4 एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान योगेंद्र (26) पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है, जो बाइक पर पीछे बैठा था। घायल युवक का नाम शिवकुमार पुत्र राजेश बताया गया है। दोनों खुर्जा तहसील के धरपा गांव (थाना खुर्जा देहात) के निवासी थे। वे अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

पीछे से मारी टक्कर

घटना शाम करीब 4 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों युवक दशहरा फ्लाईओवर पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा

सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिवकुमार को तत्काल कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अरनिया थाना इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *