google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खुर्जा :  टिनशेड लगाते समय हादसा, एचटी लाइन की चपेट में आया मजदूर

खुर्जा तहसील क्षेत्र में गुरुवार शाम एक मजदूर को करंट लग गया। टिन शेड लगाते समय वह हाई टेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।

यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पहासू मार्ग स्थित एक दुकान के सामने हुई। मजदूर दुकान के आगे टिन शेड लगाने का काम कर रहा था, तभी वह पास से गुजर रही एचटी लाइन से निकले करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक द्वारा मजदूर को सीपीआर देते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने युवक के इस कार्य की सराहना की है। उसकी चीख सुनकर पास मौजूद एक युवक ने तुरंत उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। सीपीआर की मदद से मजदूर की जान बचाई जा सकी। मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *