खुर्जा : श्री भक्त हनुमान सेवा समिति के चुनावों की घोषणा
खुर्जा। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति के एक साल के चुनावों की घोषणा आजीवन सचिव चन्द्रमोहन मित्तल द्वारा कर दी गई है। जिसमें जिलाध्यक्ष और नगरध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर चुनाव होना है।
श्री भक्त हनुमान सेवा समिति एक समाजिक संस्था है। जिसका सर्वसम्मति से चुनाव 11 अप्रैल को शाम 5 बजें समिति के सदस्य रवि अग्रवाल के प्रतिष्ठाान पर होगा। चुनाव संस्थापक की निगरानी में आयोजित किया जायेगा।
चुनाव प्रपत्र पीयुष अग्रवाल कबाडी से 10 अप्रैल तक प्राप्त कर सकते है।

