खुर्जा : स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल का वार्षिकोत्सव मनाया गया
खुर्जा की नगर की मुरारीलाल धर्मशाला में रविवार को श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल का 8वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती से हुआ। इसके पश्चात भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें अलीगढ़, दिल्ली, बुलंदशहर और शिकारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई संकीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
मंडल द्वारा कार्यक्रम में पधारे प्रतिष्ठित लोगों और सभी संकीर्तन मंडलियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संकीर्तन का संचालन प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट एवं मनीष तायल ने किया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल और प्रमोद भारद्वाज गुरुजी ने बताया कि मंडल प्रतिमाह विभिन्न स्थानों पर संकीर्तन व सुंदरकांड का आयोजन करता है, साथ ही वर्ष में कई बार संकीर्तन यात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, सचिव चेतन अग्रवाल, मुख्य संयोजक दिनेश अग्रवाल उर्फ चंचल, कोषाध्यक्ष अजय कौशल, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, देवेश कौशिक, श्याम सुन्दर गर्ग, प्रदीप शर्मा, आरती वर्मा, संजय लवली, राम दिवाकर, अखिलेश वैधजी अमित अग्रवाल, पूनम चौहान, गीता गर्ग, दीपशिखा भारद्वाज, सुनील सिंघल, संजू शिशौदिया, रानी शर्मा, अरूणा शर्मा, राजकुमार सोलंकी, रवि शर्मा, विनोद खुराना, शिवदत्त शर्मा, डी.सी. गुप्ता, निमिष कुमार गर्ग, ममता अग्रवाल, सतीश शिशौदिया, लक्ष्मण सिंह, एवं संजय वर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

