google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खुर्जा : श्री गोपाल संकीर्तन मंडल का वार्षिक उत्सव

खुर्जा स्थित श्री गोपाल संकीर्तन मंडल मधुबन की पीली कोठी में 39वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित दिव्य मानस कथा के चौथे दिन रविवार को कथा प्रवर आचार्य नवल किशोर जी महाराज ने भगवान के प्रति प्रेम भाव पर चर्चा की।

महाराज श्री ने संत नामदेव की भगवान के प्रति अनन्य भक्ति भाव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान सच्चे प्रेम और भाव के भूखे होते हैं। जो भी सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है, वे उसका कल्याण अवश्य करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संतों के दर्शन, सेवा और सत्संग मनुष्य के करोड़ों जन्मों के फल का प्रताप होता है, जिससे व्यक्ति ईश्वर का साक्षात्कार प्राप्त कर अंत में मोक्ष गति को प्राप्त करता है।

कथा के दौरान आचार्य नवल किशोर जी महाराज के कर कमलों द्वारा मंडल की विज्ञापन रहित स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्मारिका के संपादक मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप जी, जय भगवान अग्रवाल, सचिव रमेश कुमार बंसल और संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह जी उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *