google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खुर्जा बार एसोसिएशन चुनाव : जयवीर सिंह अध्यक्ष, पीयूष महासचिव चुने गए

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में दि बार एसोसिएशन खुर्जा का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चुनाव में जयवीर सिंह अध्यक्ष चुने गए, जबकि भूपेंद्र ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पीयूष महासचिव और गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोपीचंद छौंकर ने बताया कि कुल 340 मतों में से 334 मत डाले गए। अध्यक्ष पद के लिए जयवीर सिंह और अरुण कौशिक मैदान में थे, जिसमें जयवीर सिंह को 172 मत मिले और वे विजेता रहे। उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र ने 177 मत प्राप्त कर राजपाल को हराया।

महासचिव पद पर पीयूष और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजयी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *