भारत विकास परिषद स्कूल में समर कैंप का आयोजन
खुर्जा। भारत विकास परिषद् कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंदी कुंज के अंतर्गत विद्यालय के प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श के मार्ग दर्शन में समर कैंप का आयोजन किया गया कैंप का आयोजन 21/05/2025 से 30/05/2025 तक चलाया गया था। विद्यालय के प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि कैंप का उद्देश्श्य बच्चो का सर्वागीण विकास के साथ साथ ग्रीष्म कालीन अवकाश में रचनात्मक व मनोरंजक गतिविधियों से बच्चों को जोडना है। इस समर कैंप में et Science with fun, Mental Math’s, Academic games, Art and craft, Dance, Recreational games आदि गतिविधिया कराई गई थी। समर कैंप के अंतिम दिन में बच्चो को पूल पार्टी का आनंद के साथ साथ बच्चो को ब्रेकफास्ट भी कराया गया था। विद्यालय के समर कैंप में बच्ची ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। यह समर कैंप कक्षा 1 से कक्षा 8 के बच्चों के लिए लगाया गया था। इस समर कैंप में लगभग 250 बच्चो ने भाग लिया था। विद्यालय के प्रबंधक सुनील गुप्ता एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी अत्री ने समर कैंप के अंतिम दिन में सभी बच्चो को समर कैंप का सर्टिफिकेट देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सभी स्टाफ ने भी पुरे समर कैंप में अपना पूर्ण योगदान दिया।