Live News

खुर्जा : 25 और 15 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

खुर्जा नगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुरेश सोनी पर 25 हजार और दिलावर खान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सुरेश सोनी बुलंदशहर के जुलेपुरा का रहने वाला है। वह थाना खुर्जा नगर में दर्ज गैंगस्टर केस में लंबे समय से फरार चल रहा था। दूसरा आरोपी दिलावर खान मेरठ के हर्रा का निवासी है। वह भी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा है। जनपद के छह थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में खुर्जा कोतवाल राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुर्जा नगर, उप-निरीक्षक सतीश चंद्र, सितम सिंह, अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल इनाम सैफी की टीम शामिल थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *