Latest

खुर्जा : बिजली गुल, लोगो का पारा हाई

खुर्जा , गर्मी के मौसम में लंबी कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे बैटरी-इनवर्टर भी काम करना बंद कर दिए। पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। जब बिजली आती है तब भी ट्रिपिंग की समस्या रहती है।

नगर क्षेंत्र के ज्यादातर मोहल्ले में आए दिन बिजली गुल होने से लोगो का पारा हाई होने लगा है। आक्रोशित लोग अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर बिजली विभाग को कोस कर निकाल रहे है। लोगो ने बताया कि लिखित मौखिक सहित कैसी भी शिकायत हो विभाग मौन नजर आ रहा है। लोगो की समस्या का निस्तारण नहीं होने से लोगो में आक्रोश है।
नगर के ज्यादातर दुकानदारों का भी बुरा हाल है चिलचिलाती धूप में ग्राहक दुकानो तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऊपर से बिजली गुल होने से दुकानदार पसीना-पसीना हो रहे है। जिससे लाईट की राहत ग्राहक को नहीं मिल पाने से ग्राहक भाी चलते बनते है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *