खुर्जा : नगर पालिका में पांच नामित सभासद नियुक्त
खुर्जा , नगर पालिका परिषद में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद पांच नामित सभासदों की नियुक्ति की गई है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, नीरज सैनी, सुरेश शर्मा, नवीन माहौर, सतवीर सिह और पूनम करौतिया को नामित सभासद मनोनीत किया गया भाजपा के नेताओं से सभी चुने गये नामित सभासदों को बधाई दी है। तो वही नगर के लोग भी बधाई दे रहे है।
नामित सभासदों को नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग करने और जनता की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मनोनयन के बाद अब बोर्ड की कार्यप्रणाली और राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

