Live News

खुर्जा : कोहरे की धुंध ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें

खुर्जा, दिन निकलते ही कोहरे की चादर ने बुलंदशहर को अपने आगोश में ले लिया। बुलंदशहर जिले के अलावा देहात क्षेत्र में भी कोहरे की चादर से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई। दुपहिया वाहन चालकों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे की धुंध के चलते सांस रोगियों की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

गंतव्य की ओर पहुंचने वाले वाहन चालकों को धुंध के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से आमजन को सफर करना मुश्किल हो गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग अपने घरों की ओर लौट गए।

हाईवे से लेकर लिंक मार्गो पर कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। वाहन चालक स्पीड कम कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। नगर व क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर निवासी प्रशांत चौहान ने बताया कि वह प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं।

जैसे ही बुधवार को कोहरे की चादर देखी विजिबिलिटी नहीं होने के चलते घर लौट आए। उधर क्षेत्र के अन्य लोगों ने बताया कि कोहरे की चादर छा जाने से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। सांस से संबंधित बीमारी से ग्रस्त रोगियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

जिलेभर में कोहरे से थमी रफ्तार बुधवार सुबह जिले की चारों सीमाओं से कोहरे ने अपनी दस्तक दी। कोहरे ने पूरे जिले को अपनी आगोश में समा लिया। बुलंदशहर के अलावा अनूपशहर, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, सिकंदराबाद, छतारी, खुर्जा, पहासू, जहांगीराबाद, गुलावठी, बुगरासी आदि जगहों पर कोहरा से वाहनों की रफ्तार धीमी गति से हो गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *