खुर्जा : नौकरी के नाम पर ठगी, पैकिंग कराने के नाम पर अवैध् ठगी
खुर्जा। नगर में नौकरी के नाम पर ठगी की गई है। जिसका खुलासा तब हुआ जब कुछ युवक मदद मांगने कोतवाली पहुंच गये। उन्होने बताया कि नौकरी के नाम पर उनसे ठगी हुई है। जिस कारण से उनकी स्थिती खराब हो गई है।
आपको बता दे कि खुर्जा में कुछ लोगों ने भारत एसोसिएट्स नाम की कंपनी बनाई और बेरोजगार भोले भााले लाोगों को पैकिंग करने का काम बताकर बीस हजार रूपये महीना वेतन बताया गया। जिसके लिए उनसे सिक्योरिटी के तौर पर 15 हजार रूपये ठग लिये गये। सीतापुर निवासी सलमान ने बताया कि वह तीन महीने से अपने ही खर्च पर यहां रह रहे है। जिससे उनकी स्थिती अब खराब होने लगी है। नहीं कंपनी में काम कराया गया नहीं वेतन दिया गया। इस मामले की शिकायत लेकर पांच लोग कोतवाली पहुंचे और इंसाफ की मांग की है।

