google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खुर्जा : नीमा के तत्वाधान में रोबोटिक सर्जरी पर व्याख्यान

खुर्जा, नीमा के तत्वाधान में एक सीएम का आयोजन किया गया सीएम में धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल से आए डॉक्टर मोहित मदान व डॉक्टर शुभम गर्ग घर मुख्य अतिथि रहे
डॉक्टर मदान वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन है और उनका 22 वर्ष का अनुभव है तथा डॉक्टर शुभम गर्ग सर्जिकल ऑंकोलॉजिस्ट है
डॉ मदान ने अपने चिकित्सा क्षेत्र की विशेषज्ञता रोबोटिक सर्जरी पर व्याख्यान दिया,डॉ मदान के अनुसार रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा पद्धति है इसके द्वारा हम कम समय- कम खर्चे में मरीज को सटीक उपचार दे सकते हैं। उन्होंने इस बात के जग चर्चित मिथ को भी दूर किया कि रोबोटिक सर्जरी में केवल रोबोट ही सर्जरी करता है रोबोट मानव द्वारा नियंत्रित होता है और इसके परिपेक्ष में उन्होंने सर्जरी के चलचित्र भी दिखाएं।एमबीबीएस – किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ
एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) – इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय; वरिष्ठ रजिस्ट्रार और वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी – एम्स, नई दिल्ली
एमसीएच (ऑर्थोपेडिक्स) – सेशेल्स विश्वविद्यालय, एम्स
कंप्यूटर-असिस्टेड जॉइंट रिप्लेसमेंट और मिनिमली इनवेसिव आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी में फेलोशिप
(मुंबई, डेनमार्क और स्पेन)
ट्रॉमा और लाइफ सपोर्ट में उन्नत प्रशिक्षण (एएओएस, एओ ट्रॉमा, जर्मनी); सहायक प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, एमएमसी; एसोसिएट प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, एसएमसी
किसी के क्रम में डॉ. शुभम गर्ग एक उच्च कुशल और अनुभवी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, जिन्हें सिर और गर्दन, फेफड़े, अन्नप्रणाली, स्तन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, स्त्री रोग संबंधी और हड्डी एवं कोमल ऊतक के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के प्रबंधन में विशेषज्ञता प्राप्त है।
12 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ, वे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी और वक्षीय कैंसर के लिए वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (VATS)और सिर और गर्दन की रोबोटिक सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त है।

उन्होंने प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में वरिष्ठ रेजीडेंसी भी पूरी की।
पेशेवर योग्यताएँ
एमबीबीएस-जी बी पंत अस्पताल/मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
एमएस-जनरल सर्जरी-लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली, 2010
एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी-टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई, 2015
डॉ शुभम गर्ग ने विभिन्न प्रकार के सर्जरी को दर्शाया व सर्जरी के क्षेत्र में रोबोटिक्स के योगदान को बताया डॉक्टर गर्ग के अनुसार पहले सर्जरी में हमें बड़े-बड़े टांके लगाने पड़ते थे व काफी समय लगता था वह अब कुछ समय में होने लगी है डॉ गर्ग के अनुसार सबसे पहले जरूरी है रोग का तुरंत पहचान करना जिससे मरीज को शीघ्र इलाज मिलना शुरू हो जाता है।
सेमिनार के उपरांत खुर्जा नीमा अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा व संयुक्त सचिव डॉक्टर शोभित कंसल व कोषाध्यक्ष डॉ इनामुल्लाह ने हुए दोनों डॉक्टरों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
सेमिनार में महिला चिकित्सक डॉ. रुचि कंसल,डॉ निधि कंसल,डॉ हुमा भी उपस्थित रही।
चिकित्सकों में डॉ मोहित कंसल, डॉ. कुमुदेश गोस्वामी, डॉ. चौहान, डॉ. दुष्यंत, डॉ.अरविंद सैनी, डॉ. विकास भारद्वाज,डॉ अशरफ बाबर,डॉ फैजान, डॉ शाहिद गौरी मौजूद रहे ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *