खुर्जा : सबसे ज्यादा 52,030 मतदाताओं के नाम कटे, संख्या 3,45,042 रह गई
खुर्जा , 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान से पहले जिले में कुल 26 लाख 63 हजार 718 मतदाता थे। नाम हटाए जाने के बाद अब मतदाताओं की संख्या 23 लाख 68 हजार 222 रह गई है। हटाए गए नामों में वे मतदाता शामिल हैं जो वर्षों पहले अपना घर या शहर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए थे।
मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लगभग 52,030 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। यह अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। खुर्जा (अजा.) में सबसे ज्यादा 52,030 मतदाता कम हुए, संख्या 3,97,072 से 3,45,042 रह गई।

