google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

खुर्जा : नगला हरभजन उपकेंद्र का ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

बुलंदशहर के खुर्जा में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को खुर्जा के ‘नगला हरभजन’ में नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र और संबंधित बिजली लाइनों का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

यह उपकेंद्र महज आठ महीने में 6.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ‘बिजनेस प्लान (पार्ट-2)’ के तहत इसका निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है।

इस नए उपकेन्द्र के चालू होने से क्षेत्र के तीन पुराने उपकेन्द्रों (उपकेन्द्र नं-4, उपकेन्द्र नं-5 और झमका) पर से लोड काफी कम हो जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति प्रणाली की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बिजली विभाग के अनुसार, इस नए ग्रिड से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक तीनों क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। लगभग 5000 घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जबकि 150 औद्योगिक इकाइयों को सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी। 11 केवी लाइनों की लंबाई कम होने से ‘लो-वोल्टेज’ की पुरानी समस्या भी खत्म हो जाएगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि यह नया उपकेन्द्र न केवल स्थानीय लोगों के जीवन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *