Dailynews

खुर्जा : पीएम मोदी करेंगे 660 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्लांट टीएचडीसी का लोकार्पण

खुर्जा तहसील में ऊर्जा उत्पादन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर से डिजिटल माध्यम से 660 मेगावाट क्षमता वाले टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।

टीएचडीसी द्वारा खुर्जा तहसील में निर्मित यह हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश की बिजली आपूर्ति को नई दिशा देगा। इस प्लांट से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

बुलंदशहर जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि यह पावर प्लांट पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री द्वारा किया जाने वाला यह डिजिटल लोकार्पण बुलंदशहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *