खुर्जा : कैफो और पिज्जा सेंटरों पर पुलिस की नजर
खुर्जा। नगर में पिज्जा सेंटरों और रेस्टोरेंटो पर पुलिस की नजर लग गई है। जिसके बाद पुलिसकर्मी सादा कपड़़ो में नजर बनाये हुए है।
नगर के काॅलेज रोड़ स्थित पिज्जा सेंटर और रेस्टोरेंटों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। आए दिन पिज्जा सेंटर और रेंस्टोरेंट चेक किये जा रहे है। आज सुबह भी खुर्जा नगर के काॅलेज रोड़ स्थित एक कैफे पर सूत्रों के अनुसार कुछ महिला सिपाई और पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच की।
कुछ दिनों से शिकायत आ रही थी कि पिज्जा सेंटरों और कैफो की आढ़़ में संचालक संदिग्ध गतिविधि करवा रहे है। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई है।
खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में ‘लव-जिहाद’ की अफवाह फैलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैली इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में सभी आरोप निराधार और गलत पाए गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस को खुर्जा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में ‘लव-जिहाद’ का मामला होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी (CO) खुर्जा ने एक वीडियो जारी कर मामले की स्पष्टता की। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में एक बालिग युवती अपनी टेबल पर स्नैक्स खा रही थी। उसी के पास वाली दूसरी टेबल पर एक युवक भी अपना नाश्ता कर रहा था।
‘लव-जिहाद’ से जुड़ा मामला
वहां मौजूद कुछ लोगों को यह गलतफहमी हो गई कि यह मामला ‘लव-जिहाद’ से जुड़ा है, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती और उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक और युवती के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं था जैसा आरोप लगाया गया था।
सभी आरोप पूरी तरह गलत
पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करें। ‘लव-जिहाद’ के सभी आरोप पूरी तरह गलत पाए गए हैं।

