google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

खुर्जा : बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख बने सतेंद्र तोमर

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव खलसिया चूहरपुर में बजरंग दल के नवनियुक्त जिला गौरक्षा प्रमुख सतेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सतेंद्र सिंह तोमर ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा करना परम धर्म है और उनमें सभी देवताओं का वास होता है।

तोमर ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में गौ संरक्षण को मजबूत करना, संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना है। उन्होंने घोषणा की कि गांव-गांव जाकर लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। संगठन को सशक्त बनाने के लिए जल्द ही टीम का विस्तार भी किया जाएगा। तोमर ने प्रशासन से गौकशी की घटनाओं को पूरी तरह से रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *