News

खुर्जा : प्रथम बार श्री कृष्ण-बलराम रथ यात्रा निकाली जायेगी

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) गाजियाबाद द्वारा आगामी 18 अप्रैल 2026, शनिवार को खुर्जा नगर में प्रथम बार श्री श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर खुर्जा के पंचवटी भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें इस्कॉन गाजियाबाद के मंदिर अध्यक्ष अदिकर्ता दास ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अदिकर्ता दास ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख, शांति और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। उन्होंने कहा कि जहाँ भगवान के नाम का संकीर्तन होता है, वहाँ से अशांति और कलह दूर हो जाती है। यह शोभायात्रा खुर्जा वासियों के जीवन में खुशहाली और आपसी भाईचारा बढ़ाने का एक प्रयास है।

शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राम वाटिका, जीटी रोड से होगा। नगर भ्रमण के दौरान यह यात्रा शिकारपुर स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, देवी मंदिर रोड, जेवर रोड, गांधी रोड और बस स्टैंड जैसे मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः श्री राम वाटिका पर संपन्न होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और दोपहर 12:30 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा का प्रारंभ दोपहर 01:00 बजे होगा, और शाम 06:00 बजे से संध्या आरती एवं पुनः भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *