खुर्जा : मौजपुर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ
खुर्जा , जंक्शन रोड स्थित गांव ई.जु. मौजपुर के शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। आयोजन के पहले दिन दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव और आसपास के क्षेत्रों की परिक्रमा की। भक्ति संगीत और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। कथा व्यास आचार्य मुनेशानन्द जी महाराज ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत का महत्व बताया। उन्होंने भक्ति और वैराग्य के प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति में वह शक्ति है, जिसके वशीभूत होकर प्रभु स्वयं भक्त को दर्शन देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सांसारिक मोह त्याग कर भगवान के चरणों में प्रीति लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजनकर्ता निरंजन प्रसाद शर्मा, सरवेश देवी, कोच अमित शर्मा, रामबाबू शर्मा और देवदत्त शर्मा उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त सुधीर शर्मा, बॉबी शर्मा, देवदत्त गौतम, सुमित शर्मा, लक्की, प्रशांत और शिवाजी सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

