google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

खुर्जा : फौजी की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली, जवान ने घरवालों को मौत से पहले बताया कातिल का नाम

बुलंदशहर में आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात घर के पास एक दुकान पर खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाश आए। जब तक जवान कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गोली मार दी।

वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लोगों ने घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले जवान ने घरवालों को कातिल का नाम बताया।

25 साल के गौरव सिंह 13 दिन पहले छुट्टी मनाने घर आए थे। कोलकाता में 2 राजरिफ्ट बटालियन में उनकी तैनाती थी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में जवान की हत्या हुई। घटना खुर्जा जंक्शन के विमला नगर में बुधवार देर रात हुई।

गौरव की 2 साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संगम है। विमला नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि बेटा छुट्टी पर घर आया था। बेटे से मोहल्ले के बाबूलाल ने 1.20 लाख रुपए उधार लिए थे। 2 दिन पहले ही बेटे ने उससे अपना पैसा मांगा, तो वह भड़क गया। उसकी बेटे से फोन पर हॉट-टॉक हुई थी। इसके बाद बाबूलाल ने साथी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की। आसपास के लोगों ने हमें सूचना दी।

हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो बेटा जमीन पर गिरा था। गोली कमर के पार हो गई थी। बेटे कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से पहले बेटे ने बाबूलाल का नाम बताया।

पिता ने बताया कि उनके एक बेटा गौरव और बेटी गुड़िया है। दोनों की शादी 2 साल पहले कर दी थी। गौरव घर का इकलौता बेटा था। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिता की शिकायत के आधार पर बाबूलाल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *