खुर्जा : युवक ने खुद को सिर पर मारी गोली, पत्नी बोली- पुलिस मेरे आदमी को खा गई
बुलंदशहर में एक युवक ने खुद को सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उस पर सट्टेबाजी का आरोप था। युवक को डर था कि पुलिस कभी भी उसके घर पर छापेमारी कर सकती है। जिसकी वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें उसने पुलिस-प्रसाशन पर हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों के लिए काम करने का आरोप लगाया था। सट्टेबाजी मामले में पुलिस उसे पूछताछ के लिए अक्सर थाने पर बुलाया करती थी। जिससे तंग आकर वह कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर बाहर चला गया था।
गुरुवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस को जानकारी मिली की वह वापस आ गया। पुलिस घर पर जाकर पूछताछ करने लगी। पिता ने कहा कि मेरा बेटा घर पर नहीं है। काफी दिन से उससे मेरी बात नहीं हुई। मैं अलीगढ़ गया था। पुलिस गेट पर ही थी कि इतने में घर के अंदर से फायरिंग की आवाज आती है।
पुलिस आवाज सुनकर अंदर की तरफ भागती है। घर की छत पर युवक की बॉडी पड़ी थी। उसने अवैध तमंचे से खुद को शूट कर लिया था। उसके पास से एक खोखा कारतूस पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जाते समय पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो जाती है।
खुर्जा के मोहल्ला हनुमान टीला में मनीष बंसल अपने परिवार के साथ रहता था। उस पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था। जिसके बारे में पुलिस अक्सर उसे पूछताछ के लिए बुलाया करती थी। इस वजह से मनीष अक्सर परेशान रहता था।
उसने एक वीडियो बनाकर पुलिस-प्रशासन और अवैध हथियार की तस्करी करने वालों के बारे में बताया था। उसने पुलिस पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया था।मनीष ने वीडियो में कहा था कि पुलिस मुस्लमानों के लिए काम करती है। मैं हिंदू हूं। मेरी सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस खुलेआम शहर के हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को छूट दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस मनीष को ढूंढ रही थी। जिसके वजह से मनीष घर छोड़कर बाहर चला गया था।
गुरुवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस फिर से दबिश देने मनीष के घर पर आई थी। डोरवेल की आवाज सुनकर मनीष के पिता चमनस्वरुप बंसल ने गेट खोला। पूछने पर कहा कि उनका बेटा घर पर नहीं है। मैं आखों की दवाई के लिए अलीगढ़ गया था तबसे उससे बात नहीं हुई।
पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि घर के अंदर से फायरिंग की आवाज आई। पुलिसकर्मी दौड़कर छत पर पहुंचे। वहां पर मनीष की बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पास से अवैध तंमचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

