google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

बरेली में भट्‌ठे की दीवार गिरी, 5 मजदूर दबे, नाराज लोगों ने हाईवे किया जाम

बरेली में शनिवार सुबह ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई। हादसे में 5 मजदूर दब गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और हाथों से ईंट हटाई। सूचना पर पुलिस और जिला मुख्यालय से SDRF टीम पहुंची।

किसी तरह से 4 मजदूरों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। एक गाड़ी भी मलबे में दब गई थी, जिसे क्रेन से बाहर निकाला। करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

मजदूर की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। इसकी सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है। परिजनों को समझाने की जुटी हुई है। पूरा मामला मीरगंज इलाके का है।

SDM तृप्ति गुप्ता ने बताया- ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी। 4 को निकाला जा चुका है, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों का मीरगंज सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, मजदूर की मौत के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़का गया। हजारों की संख्या में मजदूर और उनके परिजन ईंट-भट्‌ठे से दौड़कर हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर जमा लगा दिया। मृतक की पहचान छोटे उर्फ भूपनदास पुत्र मनीराम के रूप में हुई है। पत्नी धारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के दो लड़की और एक लड़का है। घायल गोपाल, राजीव, बबलू, और इकरार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *