Religion

अपनी राशि से जानिए कौन सी बीमारी होने की होने की है आशंका!

Zodiac Signs And Health: क्या आप बार-बार एक ही स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको इसके पीछे के पैटर्न और कारणों को समझना जरूरी है ताकि आप जान सकें कि आखिर आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है और इसकी वजह क्या है. क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी बीमारियों के पीछे आपके ग्रह भी जिम्मेदार हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस दिशा में भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपके ग्रह आपके शरीर के हर हिस्से पर राज करते हैं और आपके मन, शरीर और आत्मा पर उनका पूरा नियंत्रण होता है, इसलिए आपको अपनी समस्याओं का हल खोजने के लिए इस पर भी ध्यान देना चाहिए. अगर आपने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है तो हम आपको इसके बारे में जागरूक करने के लिए यहां हैं. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपको कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

मेष राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. इन लोगों को अक्सर साइनस, नाक बहना, रेशेस, त्वचा समस्याएं और ब्लड यानी खून से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बन रही हैं. मेष राशि वालों को हाई बीपी की समस्या हो सकती है या फिर खून में अशुद्धि की समस्या, इसलिए इन्हें इस मामले में बहुत सतर्क रहना चाहिए.

वृषभ राशि वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है और इन्हें ज्यादातर प्रजनन संबंधी समस्याएं और डायबिटीज जैसी बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है. साथ ही गले और गर्दन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए इन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए.




मिथुन राशि वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. इसलिए इन्हें छाती, फेफड़े, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है. साथ ही हाथ और बाहों में दर्द भी रह सकता है, इसलिए इन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए और जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए.

कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. ये लोग बहुत संवेदनशील होते हैं और इनका मन जल्दी प्रभावित हो जाता है. इन्हें मूड स्विंग्स, श्वास संबंधी, कफ और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए इन्हें अपनी मानसिक और मनोवैज्ञानिक सेहत का ध्यान रखना चाहिए.

सिंह राशि वालों पर ग्रहों के राजा सूर्यदेव का प्रभाव होता है. सूर्य की वजह से सिंह राशि वालों को पाचन, हड्डियों और आंखों से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए इन्हें इन अंगों का खास ख्याल रखना चाहिए.

कन्या राशि वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. इन्हें भी पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है. कभी-कभी बुध वाणी संबंधी समस्या भी दे सकता है, लेकिन यह सभी को नहीं होती, जिनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति सही नहीं है, उनको वाणी और व्यवहार से संबंधित समस्या हो सकती है.

तुला राशि वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग अपनी खूबसूरती और आकर्षण के लिए जाने जाते हैं. इन्हें पैंक्रियाज, गॉल ब्लेडर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा इन्हें पेशाब संबंधी परेशानी भी हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग एनर्जेटिक और चालाक होते हैं. इन्हें हार्मोनल असंतुलन और खून से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती हैं.

धनु राशि वालों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं और यही इनकी सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि ज्यादा जंक फूड खाने से इन्हें मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. साथ ही लिवर और हिप्स यानी नितंब से संबंधित समस्याएं होने का खतरा बना रहता है.

मकर राशि वालों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है. इन्हें आमतौर पर पेट, घुटनों, दांत, गैस और पैरों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं. मकर राशि वालों को अगर किसी गलत चीज की लत लग जाए तो वह नुकसानदायक साबित हो सकता है.

कुंभ राशि वालों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग मेहनती होते हैं, इसलिए इन्हें घुटनों, नर्वस सिस्टम, एडियों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. इन्हें समय-समय पर आराम करना चाहिए.

मीन राशि वालों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है. इन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए इन्हें कहीं भी और कभी भी खाने की आदत को बदलना चाहिए.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *