google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

लखनऊ, छठवीं के छात्र हो आया हार्ट अटैक, फिर नहीं उठा

लखनऊ में छठवीं क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। टीचर ने बताया- छात्र ने ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। उसके बाद पानी पीने के लिए उठा। पानी पीते ही बेहोश होकर गिर गया। स्कूल में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल लेकर गए।

वहां डॉक्टर ने काफी देर तक उसे CPR दिया लेकिन बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ डिक्लेयर कर दिया। बच्चे की पहचान जानकीपुरम के रहने वाले छात्र अमेय सिंह उर्फ आरव के रूप में हुई।

स्कूल के NCC इंचार्ज राजन सिंह परिहार ने बताया- सुबह 8 बजे से इंग्लिश पेपर था। अमेय ने ढाई घंटे पेपर दिया और फिर पानी पीया। पेपर खत्म करने के बाद कॉपी जमा की। इसके बाद जैसे ही अपनी डेस्क की ओर बढ़ा, बेहोश होकर गिर पड़ा। अमेय को स्कूल में ही प्राथमिक उपचार दिया। होश न आने पर उसे भाऊराव देवरस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने वहां उसे सीपीआर दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। टीचर ने बताया- अमेय स्कूल में काफी एक्टिव था। स्पोर्ट्स के साथ ही एकेडमिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था। उसे कभी देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह बीमार है। शुक्रवार सुबह भी वह नॉर्मल दिख रहा था। पेपर के दौरान भी वह काफी सहज था।

BRD अस्पताल महानगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया- 11 बजकर 5 मिनट पर अचेत अवस्था में आरव नाम के बच्चे को लाया गया था। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया पर बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

उसे 11 बजकर 29 मिनट पर ब्रॉट डेड डिक्लेयर किया गया। टीचर्स ने बताया कि जब बच्चा स्कूल आया था तो पूरी तरह स्वस्थ था। परीक्षा के दौरान भी वह असहज नहीं दिखा। डॉक्टर्स केस स्टडी कर रहे हैं। डेथ ऑडिट किया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *