google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

लखनऊ : कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की

लखनऊ, संभल हिंसा का आज 9वां दिन है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संभल जाने की जिद पर अड़े हैं। वो लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से खुद कार चलाकर संभल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक लिया। यह देखकर कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद अजय राय सड़क पर बैठ गए।

करीब 20 मिनट बाद अजय राय धरने से उठ गए। कहा- अब हम डेलिगेशन के साथ 11 दिसंबर को संभल जाएंगे। पुलिस वहां जाने नहीं दे रही है। इधर, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा सुबह अपने आवास से बाहर निकलने लगी तो पुलिस ने रोक लिया। गेट बंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हॉट-टॉक हो गई। गेट खोलने के लिए कहा तो पुलिस ने साफ मना कर दिया।

अजय राय ने रविवार को संभल जाने का ऐलान किया था। इसके बाद रात से ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। सुबह पुलिस ने अजय राय को नोटिस दिया। कहा- वहां गए तो अव्यवस्था फैल जाएगी। इससे पहले सपा के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने किसी को जाने नहीं दिया। संभल पुलिस ने कहा है कि 10 दिसंबर तक धारा-163 लागू है। ऐसे में वहां बाहरी लोग नहीं आ सकते हैं।

पुलिस के साफ मना करने के बाद अजय राय वापस पार्टी दफ्तर के अंदर आ गए। उनका कहना है की पुलिस का कहना है कि 10 दिसंबर तक वहां (संभल) प्रतिबंध लगा हुआ है। तब तक कोई भी नहीं जा सकता है। हम नियमों का पालन करेंगे और 11 दिसंबर को संभल जाएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच विवाद बढ़ रहा है। पुलिस सड़क से हटने की कह रही है, लेकिन अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हैं। गेट के बाहर पुलिस की गाड़ी मौजूद है। अगर ज्यादा विवाद हुआ तो सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया जा सकता है उनको पुलिस लाइन या किसी अन्य जगहों पर ले जाकर छोड़ जा सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *