Latest

लखनऊ : नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, पहलगाम से जुड़ी पोस्ट को पाकिस्तानी हैंडल ने किया था शेयर, 11 धाराएं लगाई गईं

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। जिसे पाकिस्तान के एक हैंडल से री-पोस्ट किया गया था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की है। हजरतगंज पुलिस ने FIR में नेहा के खिलाफ 11 धाराओं लगाई हैं।

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। हमले में मृतक पर्यटकों पर अंबेडकरनगर निवासी नेहा राठौर ने सवाल उठाए हैं।

नेहा सोशल मीडिया पर लगातार देश विरोध बयान जारी कर रही हैं। उनके वीडियो की पाकिस्तान मीडिया सराहना कर रही है। जिससे देश के सम्मान का हनन हो रहा है। थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं।

कवि अभय प्रताप ने कहा- नेहा राठौर ने दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर लगातार ऐसा कर रही हैं। वह अपने X हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा- नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *