Crime News

लखनऊ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जैनुल आबेदीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैनुल आबेदीन को औरंगाबाद अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया। अन्य दो आरोपी, रहमान और तौफीक, जिनके खिलाफ भी आरोप थे। लेकिन साक्ष्यों की कमी के कारण मुकदमे से इनका नाम हटा दिया गया है। जैनुल आबेदीन की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *