google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

लखनऊ : पुलिस और भाजपाइयों में धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

1 / 100 SEO Score

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में लखनऊ में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। दोपहर 1.15 बजे तक वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास 150 कार्यकर्ता जुट गए। डेढ़ बजे वे कांग्रेस मुख्यालय के लिए कूच कर गए।

इधर, पुलिस ने भाजपाइयों को रोकने के लिए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग की थी। करीब 50 पुलिसवाले तैनात थे। जैसे ही भाजपाई नारेबाजी करते हुए पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल गांधी माफी मांगो, इंडी गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने लगे। इसी बीच भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की हो गई। इसमें भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। 40 मिनट बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर भाजपाइयों को शांत कराया।

भाजयुमो के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने कहा- भाजपा को किसी से भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। किसी से भी पूछ लीजिए कि सच्चा राष्ट्रभक्त कौन है और इटली की औलाद कौन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना स्वार्थ के देश का विकास करने का काम किया।?

वहीं, इनके (प्रियंका गांधी वाड्रा के) पति की नोएडा और हरियाणा में जमीनें हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया। इन्हीं के लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दे रहे हैं। कांग्रेस जिस भाषा में जवाब चाहेगी उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

बीजेपी कार्यकर्ता सचिन सोनकर ने कहा- प्रधानमंत्री की माता जो आज स्वर्गवासी हैं, उनको उन लोगों ने गाली दी। ऐसे लोग जो ब्रिटिश महिला की औलाद हैं, उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की माता के लिए अपशब्द कहा है। इन्हें माफी नहीं मांगना चाहिए बल्कि इन्हें जेल जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री के पैर पड़कर माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वालों को महिला का सम्मान करना नहीं आता।बिहार के दरभंगा में गुरुवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से कुछ लोगों ने PM मोदी गाली दी। इसे लेकर BJP ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR की मांग की। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।

एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।

1 / 100 SEO Score
Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *