लखनऊ : जिसे बेटा माना, उसी ने रेप किया, सिगरेट-बीयर पिलाकर दरिंदगी की
लखनऊ में महिला ने खुद से 15–16 साल छोटे जिस युवक को बेटा माना, उसी ने भरोसा जीतकर रेप किया। पहले उसने सिगरेट और बीयर पिलाई। इसके बाद दरिंदगी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर बोला- बहुत बड़ा अपराधी हूं। जेल भी जा चुका हूं।
वहां से पीड़िता किसी तरह थाने पहुंच शिकायत दी। उसके साथ जो भी हुआ पुलिस को सब बताया। पीड़िता के पति ने कहा- लखनऊ पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में लगी है। आरोपी को केवल रेप के प्रयास में जेल भेजकर खानापूर्ति कर दी।
महिला के पति ने बताया- राजधानी में एक युवक पूरा कमरे वाली महिला के साथ यह करता है। उस पर फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वह अपने साथ ई-रिक्शा नहीं, बल्कि एक पूरा कमरे के बराबर जगह लेकर चल रहा है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति दिल्ली में काम करते हैं। 19 अप्रैल 2024 को चिनहट में नया घर बनकर तैयार हुआ। गृह प्रवेश के दौरान ई–रिक्शा से आरोपी रवि शर्मा सामान पहुंचाने आया, तभी से उससे परिचय हुआ।
इमरजेंसी के लिए उसने रवि का मोबाइल नंबर ले लिया। गृह प्रवेश के बाद से पीड़िता हर दो महीने में यहां आने लगी। जब भी दिल्ली से यहां आती थी, तो रवि से सिगरेट और नॉनवेज मंगवाती थी। इसके लिए उसे 100–200 रुपए टिप देती थी।
महिला ने बताया कि 5 मार्च को वह आउटिंग के लिए निकली। चौराहे पर कोई खाली रिक्शा नहीं मिला तो रवि को फोन कर बुला लिया। उससे सिगरेट मंगाई और कहा कि जब तक यह खत्म न हो, तब तक घुमाते रहना।
वह घुमाने लगा। कुछ दूर जाकर ई-रिक्शा रोक दिया। बीयर पी। बीयर और दारू मुझे भी ऑफर की। मैंने कहा- इतने खर्च के लिए पैसे कहां से आए। इस पर उसने खुद को अमीर आदमी बताया। इंस्टाग्राम पर खुद के महंगे सूट और महंगी गाड़ी पर घूमने की फोटोज दिखाईं। महिला ने बताया कि दारू पीने के बाद वह बहकने लगा। इससे वह घबरा गई। उसे घर लौटने को कहा, लेकिन वह ई–रिक्शा लेकर मटियारी से देवा रोड होते हुए सुनसान जगह पर ले गया। ई-रिक्शा रोककर पीछे की सीट पर बैठकर दोनों के लिए पैग बनाने लगा।
महिला ने कहा- यह क्या कर रहे हो, तो खुद को बड़ा अपराधी बताया। कहा कि मर्डर और अवैध हथियार रखने के जुर्म में वह जेल काट चुका है। इसके बाद शराब पीने की जिद करने लगा। महिला ने जिद पर पैग ले लिया, लेकिन चुपके से नीचे फेंक दिया।
इस बीच रवि ने गलत हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस पर महिला ने पति को फोन मिलाया, तो ई-रिक्शा चालक ने फोन छीनकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद महिला के साथ रेप करने लगा। इस बीच महिला के पति का फोन आने लगा तो धमकी देकर भाग गया। महिला के पति ने बताया- घटना वाले दिन पत्नी का फोन आया और कट गया। उसके बाद कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा। मन में अनहोनी होने की आशंका पर घबराहट होने लगी। कुछ देर बाद फोन उठा। पत्नी रोती हुई बोली कि उसे पता नहीं है कि वह कहां है?
उन्होंने पत्नी को हौसला दिया और कहा- सड़क पर चलती रहो। कोई न कोई रास्ते में मिलेगा। पत्नी कुछ दूर चली तो गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला युवक मिला। उन्होंने फोन पर उससे बात की, तो पता चला कि पत्नी दयाल फार्म के पास है। उन्होंने उससे पत्नी की मदद करने को कहा। उसने पत्नी को बाइक से देवा रोड पहुंचाया। पति ने बताया कि देवा रोड से पत्नी ई-रिक्शा से घर पहुंची। घर पहुंचकर आपबीती बताई। घटना से वह अवसाद में चली गई। उसे बहुत समझाया। पति ने मांग की कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई और उसकी हैवानियत का शिकार न हो।
पति ने भी पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया कि मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। घटना को रेप की जगह रेप का प्रयास बताने में लगी है। उसी दिशा में पुलिस की जांच भी चल रही है।