Crime News

लखनऊ : हाथ की नस काटकर थाने पहुंचा युवक, लड़की से कर रहा था छेड़छाड़

लखनऊ में एक युवक हाथ की नस काट कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया है। यहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम शिवा रावत है। बताया जा रहा है कि उसने एक युवती को रास्ते में रोका था। उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने विरोध किया तो उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। युवती की भी हालत गंभीर है उसका इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही युवक की मां अस्पताल पहुंची। उसने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। आज किस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई यह जानकारी नहीं है। दोनों पहले साथ में पढ़ाई करते थे। तभी से एक-दूसरे को चाहने लगे थे। अब दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी है।

बीच रास्ते में रोककर की मारपीट

इधर, युवती को भी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी मेरा पड़ोसी है। मैं घर में साफ-सफाई का काम करती हूं। दोपहर 12 बजे के आसपास मैं तीन घरों का काम निपटाकर चौथे घर पर काम करने जा रही थी, तभी बीच रास्ते में शिवा मिल गया। वह नशे में धुत था।

मोटरसाइकिल रोककर सरेआम मेरा कपड़ा खींचने लगा। विरोध करने पर उसने उठाकर पटक दिया। इस दौरान उसने चाकू मारने की भी कोशिश की। वह मोबाइल छीन कर भाग गया। इससे पहले फोन कर हमें और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दिया था।

प्रियम प्लाजा के पास लकड़ी के पिता की दुकान है। घटना के बाद लड़की के घर वाले जैसे ही थाने पहुंचे वैसे ही आरोपी दुकान पर पहुंच गया। यहां वह गाली गलौज शुरू कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ भी करने लगा।

आरोपी शिवा रावत का इलाज होने के बाद लोकबंधु अस्पताल से साढ़े 4 बजे वापस आशियाना थाने लेकर पहुंची है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग उन्नाव जनपद के विषपरी थाना इलाके के अजगैन के रहने वाले हैं। सालेहनगर में करीब तीन वर्षों से परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह बैंड बाजा और साफ-सफाई का भी काम करते हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *