Latest

बुलंदशहर : 1.29 करोड़ की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुर्तजा सोलंकी ने अपनी दो पत्नियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर तीन फर्जी कंपनियां बनाई थीं।

आरोपी ने ऑनलाइन फर्जी प्रोफाइल बनाकर बेरोजगार युवाओं को शिकार बनाया। उसने सुपर डीलर और डीलरशिप के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे। कुछ लोगों को खराब सामान दिया, जबकि अधिकतर को न तो सामान मिला और न ही पैसे वापस किए।

प्रतिबिम्ब पोर्टल पर साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबर की जांच से मामला सामने आया। साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने आरोपी को नुमाइश ग्राउंड से पकड़ा। उसके पास से 12 सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और इंडियन बैंक की चेकबुक बरामद हुई।

आरोपी ने तीन कंपनियां – सिग्मा टेलीलिंक प्राइवेट लिमिटेड, स्पेस प्रहरी प्राइवेट लिमिटेड और सैमजोफर एसपीएन 2 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत की थीं। मामले में मुर्तजा की दोनों पत्नियां जीनत और मुमताज जफर, साथ ही हसरत अली अभी फरार हैं। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *