Hindi News LIVE

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: 121 यात्रियों वाला सैन्य विमान क्रैश, 33 का निधन

दिल्ली । कोलंबिया के प्यूर्तो लेग्विजामो में  एक सैन्य विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 81 लोग घायल हो गए। शहर के उपमहापौर ने यह जानकारी दी। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने क्या कहा?

प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है। रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था। कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर घुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं।

कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने क्या कहा?

वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे। कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कोलंबियाई सेना ने की मौतों की पुष्टि
कोलंबिया की सेना ने करीब 66 जवानों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले कोलंबिया के प्यूर्तो लेगीजामो शहर के मेयर ने विमान हादसे में 34 जवानों की मौत की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 से ज्यादा जवानों के लापता होने की बात कही गई है। वायुसेना ने बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान में 121 लोग सवार थे, जिनमें 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य शामिल थे। यह विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने कोलंबिया के पुटुमायो स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *