पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भीषण ब्लास्ट
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट होने की खबर आई है. दावा किया जा रहा है कि ये ब्लास्ट जुमे की नमाज के दौरान हुआ है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद के एक पॉश इलाके में स्थित एक मस्जिद में जब लोग नमाज अदा कर रहे थे, उसी दौरान अचानक भयंकर धमाका हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में शिया मस्जिद को टारगेट किया गया है, पुलिस को इस मामले में आत्मघाती हमले का शक है. इस अटैक के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी एलर्ट जारी कर दिया गया है.
इस्लामाबाद ब्लास्ट का पूरा अपडेट
पाकिस्तान की राजधानी में भीषण ब्लास्ट हुआ है. बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में सुसाइड बॉम्बर के जरिए धमाका करवाया गया है. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इस अटैक में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है और दावा किया जा रहा है कि करीब 80 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इस अटैक की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि मस्जिद का एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है और चारों तरफ शरीर के टुकड़े फैले नजर आ रहे हैं.
BLA ने पहले ही घुटने पर ला दिए मुनीर के सैनिक
बता दें कि पाकिस्तान में पहले ही बलोच लिबरेशन आर्मी के BLA लड़ाकों ने आतंक मचा रखा है. बलूचिस्तान से मुनीर के सैनिकों को खदेड़ा जा रहा है और अभी तक करीब 10 जिलों पर कब्जा किया जा चुका है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपनी सेना को अपाहिज घोषित करते हुए सबसे सामने हार स्वीकार कर ली है. BLA के मुताबिक अटैक में पांच दिनों के अंदर 310 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि 216 बलोच लड़ाकों को भी मार गिराया गया है.

