मथुरा : पत्नी से अफेयर के शक में डबल मर्डर, बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या
मथुरा में पत्नी से अफेयर के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आई बेटी को पर भी चाकू से वार किया। चीख-पुकार मचने के बाद घर के लोग ऊपर कमरे में पहुंचे तो देखा कमरे में दोनों खून से लथपथ तड़प रहे थे। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर पिता-पुत्री की मौत हो गई। परिवार के लोगों को रो- रोकर बुरा हाल है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है। गोविंद नगर में संजय (40) और उसका परिवार रहता है। संजय पांच भाई है। सभी पायल बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे संजय और उसके छोटे भाई खिल्लन में विवाद हुआ। खिल्लन ने बड़े भाई संजय और उसकी बेटी अंजलि (18 साल) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
संजय के बेटे पृथ्वी ने बताया- शुक्रवार की रात हम लोग नीचे खाना खा रहे थे। तभी चाचा खिल्लन अपने हाथ में कुछ लेकर आए और कमरे में चले गए। हम लोग भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगे। बेटे पृथ्वी ने बताया- मैं जब बाहर निकला तो देखा कि चाचा मेरे पापा को चाकू मार रहे थे। हम लोग पापा को बचाने लगे। मैंने चाचा को पकड़ा तो उन्होंने बहन को भी चाकू मार दिया। मुझे भी मारने जा रहे थे, तभी मेरा पैर फिसल गया। चाचा भी गिर गए फिर छत से कूदकर भाग गए।
बेटे पृथ्वी ने बताया- हम लोग चार भाई बहन हैं। मेरी बहन अंजलि सबसे बड़ी थी। इसके बाद मैं था और फिर मेरी दो बहनें थीं। दीदी अभी 11वीं क्लास में थीं।
संजय की पत्नी भगवती ने बताया कि मेरी तबीयत खराब चल रही है। पति मेरे लिए दवा लेकर आए। देवर नीचे चारपाई पर बैठे थे। साल दो साल पहले मेरे देवर हथियार लेकर आए थे, मेरे पति ने पकड़वा दिया था। तभी से वो खुन्नस रख रहे थे। कल कोई लड़ाई नहीं हुई थे, लेकिन गुस्से में आए और मेरे पति को कमर में चाकू मार दिया।
संजय की पत्नी भगवती ने बताया- खिल्लन की पत्नी ने घर में एक बार 5 हथियार देख लिया था। उसने मम्मी को बता दिया। मां ने हथियार शॉल में रखकर जंगल में फेंक दिए थे। तभी से खिल्लन की पत्नी घर छोड़कर चली गई। वह करीब 6 महीने से अपने मायके में है।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने कहा-
खिल्लन और संजय दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होने के चलते झगड़ा हुआ है। आरोपी खिल्लन के खिलाफ थाना गोविंद नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं। हाथरस और मुरादाबाद में दबिश के लिए टीमें गई हैं।