मथुरा : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने जबरन नमाज पढ़वाई, सस्पेंड
मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेडमास्टर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था।
भाजपा नेता की शिकायत के बाद BSA ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरुआती जांच में हेडमास्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के पैरेंट्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को BSA से शिकायत की। 2 दिन बाद हेडमास्टर पर एक्शन हुआ। मामला मांटा थाना क्षेत्र के नौहझील प्राइमरी स्कूल का है।
भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बताया- प्राइमरी स्कूल में हिंदू और मुसलमान धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदू बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल के हेडमास्टर जान मोहम्मद हिंदू धर्म को नीचा दिखाते हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। बाहर से तब्लीगी जमात के लोगों को बुलाते हैं। बच्चों को इस्लाम धर्मं की शिक्षा देते हैं। बच्चों से कहते हैं कि उन्हें इस्लाम को फॉलो करना चाहिए।भाजप नेता ने बताया- बच्चों ने पैरेंट्स को घटना की जानकारी दी। परेशान होकर पैरेंट्स से मुझे इस बारे में बताया। बीएसए से मामले की जांच कराने और आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
BSA बीएसए रतन कीर्ति ने बताया- स्कूल में बच्चों नमाज पढ़वाने की शिकायत मिली थी। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से रिपोर्ट मांगी थी। प्रथम दृष्टया हेडमास्टर को दोषी पाया गया। उन्हें सस्पेंड कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट अटैच किया है। बीईओ छाता और मांट को विस्तृत जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

