google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

मथुरा : राधा रानी मंदिर के पास गिरी आकाशीय बिजली, पुजारी और भक्तों को करंट लगा

हथिनी कुंड और ओखला बैराज से यमुना में छोड़ा जा रहा पानी अब मथुरा में डेंजर बनता जा रहा है। यहां की 5 तहसील में से 4 तहसील क्षेत्र के 23 गांव प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई।

वहीं, शहरी इलाकों की 20 से ज्यादा कॉलोनी जलमग्न हो गई हैं। यमुना में आई बाढ़ से जहां यमुना भक्त खुश हैं तो यह बाढ़ कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। मथुरा में पर्यटन थाना परिसर में पानी भर गया है। यमुना आधा किलोमीटर दूर सड़क पर बह रही हैं।

वहीं शाम को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ पर बिजली गिरी। उसकी अर्थिंग फैलने से कस्बे के राधा रानी मंदिर के साथ कई मकानों में करंट दौड़ गया। राधा रानी की छत पर लगा सोलर पैनल सिस्टम फेल होने से मंदिर के टीन शेड में करंट दौड़ गया।

जिससे मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं व पुजारी को झटके लगे। इसके बाद मंदिर प्रबंध कमेटी समिति ने तुरंत मंदिर की बिजली सप्लाई को रोक कर स्टील की रेलिंग के पास से राधा रानी के दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को हटाकर रस्सा बांध दिया।

वहीं कस्बे में बॉबी अग्रवाल व मनोज अग्रवाल के मकान में लगा इन्वर्टर व गोल्ड चैक करने की मशीन खराब हो गई।

मथुरा में यमुना लगातार खतरे के निशान से ऊपर बढ़ती जा रही है। यहां खतरे का निशान 166 मीटर है। गुरुवार की सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 166. 49 मीटर था। वहीं, शाम को यह बढ़कर 166.55 मीटर पहुंच गया। इसके शुक्रवार को 167 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार को ताजेवाला बांध से 131166 क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो ओखला बैराज से 244478 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, मथुरा के गोकुल बैराज से आगरा की तरफ 111523 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।

मथुरा में यमुना का पानी बढ़ा तो वृंदावन के चीरघाट इलाके में बनी अस्थाई दुकानें बंद हो गयी। यहां करीब 50 छोटी बड़ी अस्थाई दुकान हैं। यहां दुकानों के आसपास 3 से 4 फीट पानी भर गया है। जिसकी बजह से दुकानदारों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में चीरघाट की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।चीरघाट इलाके में पानी बढ़ा तो यहां दुकान करने वाले दुकानदार सामान सुरक्षित करते हुए उसे शिफ्ट करने में लग गए। यहां नाव के सहारे दुकानदार सामान शिफ्ट कर रहे हैं।

सामान शिफ्ट कर रहे दुकानदार भीमसेन ने बताया कि क्या करें दुकानों में पानी भर गया है रोड पर पानी आ गया है,लगातार पानी बढ़ रहा है अब सब सामान को बोट में सेफ करके किसी सुरक्षित जगह पर रखेंगे। भीमसेन ने बताया कि आम दिनों से आज की बात करें तो यमुना 18 फीट ऊपर बह रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *