google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

मथुरा : बोल नहीं पा रही महिला, दांतों से काटा होंठ, 16 टांके लगे

मथुरा, पति ने पत्नी का होंठ काट लिया। गंभीर घायल पत्नी बेहोश हो गई। होंठ पर 16 टांके लगे। खाना देर से बनाने को लेकर पति नाराज था। इस बात पर पहले विवाद हुआ। फिर उसने पत्नी पर हमला कर दिया।

चीख सुनकर बचाने आई महिला की बहन को जमकर पीटा। धमकी देते हुए कहा- अगर घर की बात बाहर पता चली, तो कल का सूरज देख नहीं पाओगे। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया।

पत्नी बोल भी नहीं पा रही है। पुलिस को कागज पर लिखकर उसने पूरी दरिंदगी बताई। पति का उसकी मां और साली का पति भी साथ दे रहे थे। पुलिस ने पति, मां और साली के पति पर FIR दर्ज की है। तीनों फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना 18 जनवरी की मगोर्रा थाना क्षेत्र के भूचन गांव की है।

मगोर्रा थाने के प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि विष्णु का पत्नी गुंजन से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों में बहस हुई। इसके बाद विष्णु पत्नी को पीटने लगा। गुस्से में आकर उसने नीचे वाले होंठ को काट लिया।

पत्नी गंभीर घायल हो गई। ज्यादा खून बहने से वो बेहोश हो गई। ये देख विष्णु की मां, पत्नी की छोटी बहन और उसका पति हेमंत भी आ गए। महिला की सास और हेमंत विष्णु की साइड लेने लगे।

छोटी बहन के विरोध करने पर उन्होंने उसे भी जमकर पीटा। फिर पत्नी और उसकी छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से दोनों बहनें डर गईं। 19 जनवरी को अस्पताल गईं।

पत्नी गुजन मगोर्रा थाने पहुंची। पति, सास और छोटी बहन के पति के खिलाफ शिकायत दी। उसने कहा कि पति ने उसके होंठ के नीचे के हिस्से को काटकर लगभग अलग कर दिया। होंठ पूरी तरह से लटक गया था। पति घर आकर उसकी हत्या कर सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *