google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

प्रयागराज में मीडियाकर्मी की हत्या, 25 चाकू मारे

प्रयागराज में एक मीडियाकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 25 से अधिक बार चाकू से वार किए। आंतें बाहर आ गईं। उन्हें लहूलुहान हालत में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वारदात, हर्ष होटल के सामने गुरुवार रात साढ़े 10 बजे हुई। घटना के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने एक आरोपी विशाल को नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ में पैर में तीन गोलियां मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मीडियाकर्मी का बुधवार को हमलावरों से झगड़ा हुआ था। गुरुवार को उनका फिर से आरोपियों से विवाद हुआ। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

मीडियाकर्मी एलएन सिंह उर्फ पप्पू मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। कई साल से धूमनगंज में मुंडेरा चुंगी के पास शकुंतला कुंज कॉलोनी में रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- गुरुवार रात 10:30 बजे वह किसी काम से सिविल लाइंस में जीएचएस रोड के पास गए थे।

वहां पर साहिल नाम के युवक से उनका विवाद हो गया। साहिल के दोस्त विशाल समेत अन्य ने एलएन सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो घंटे तक उनका इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई।

एलएन सिंह के चाचा और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया- ‘मुझे एलएन सिंह का फोन आया कि चाचा, मुझे बचा लीजिए। मैंने अपने जूनियर वकील और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को सूचना दी।

हम सभी मौके पर पहुंचे तो देखा कि एलएन सिंह खून से लथपथ पड़े थे। उनके शरीर पर करीब 25 बार चाकू से वार किए गए थे। आंतें बाहर निकल आई थीं। उन्हें अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।’ पुलिस ने बताया कि एलएन सिंह का एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इन लोगों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। गुरुवार रात उनका फिर से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी से आरोपी विशाल की पहचान हुई। महज दो घंटे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नेहरू पार्क के पास छिपा है।

पुलिस ने आरोपी विशाल को घेर लिया। पुलिस को देखा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। एडिशनल सीपी अजयपाल शर्मा ने कहा- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *