google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

मेरठ : ड्यूटी जा रही नर्स पर एसिड अटैक

मेरठ , 17 साल के नाबालिग लड़के ने नर्स पर एसिड फेंक दिया। मंगलवार रात वह अस्पताल में ड्यूटी करने जा रही थी। जैसे ही घर से 200 मीटर दूर पहुंची। आरोपी लड़के ने पीछे से आवाज लगाई। नर्स के रुकते ही आरोपी ने झाड़ियों से बोतल निकाली और उस पर एसिड फेंक दिया।

उसके दोनों हाथ, आंख, गर्दन और चेस्ट के पास एसिड गिरा। नर्स चीखने लगी। यह देखकर आरोपी वहां से भाग गया। मोहल्ले वाले दौड़कर पहुंचे। दुपट्‌टे से नर्स की बॉडी को ढका, फिर बाइक से निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही सीओ अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में पता चला है कि नर्स की बेटी को एक लड़का परेशान कर रहा था। मां के विरोध करने पर उसने एसिड अटैक किया। उसकी तलाश की जा रही है।

घटना मंगलवार रात साढ़े 7 बजे लोहियानगर टेंपो स्टैंड के पास सद्दाम की दुकान के सामने हुई।

लोहियानगर में रहने वाली महिला रुखसाना निजी अस्पताल में नर्स हैं। उनके पति असलम राजमिस्त्री का काम करते हैं। रुखसाना के 2 बेटे और एक बेटी हैं। बेटे ने बताया- मां रुखसाना मंगलवार को ड्यूटी करने अस्पताल जा रही थीं। घर से करीब 200 दूर एक लड़के ने पीछे से आवाज दी। वह रुक गईं।

जब तक वह कुछ समझ पातीं, लड़के ने सड़क किनारे लगी झाड़ियों से बोतल निकाली और मां पर एसिड फेंक दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मैं भी दौड़ते हुए पहुंचा। देखा तो मां चीख रही थीं। उन्हें आनन-फानन में अवध अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राइमरी इलाज के बाद उन्हें पहले सुधा अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर सीओ अंतरिक्ष जैन फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- तेजाब डालने वाला एक नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी 16 साल की बेटी है। उसे 17 साल का एक लड़का परेशान कर रहा था। इसकी मां ने विरोध किया था। उसी रंजिश में आरोपी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *