Latest

मेरठ : BJP नेता के 2 बच्चों को किडनैप करने का प्रयास

मेरठ , शनिवार को अल्टो से आए दो बदमाशों ने भाजपा नेता के दो बच्चों को किडनैप करने का प्रयास किया। बच्चों के चीखने पर मां दौड़कर आई। उसने शोर मचाया। उसके बाद बदमाश भाग गए।

वह हरियाणा नंबर की कार से आए थे। वारदात शास्त्रीनगर सेक्टर -2 की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। यह नहीं पता चल सका है कि बदमाश किस दिशा में भागे हैं। भाजपा नेता अमित कुमार ने बताया, उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 7वीं और छोटा चौथी क्लास में पढ़ता है। दोनों रोज घर के बाहर रोज साइकिल चलाते हैं। शनिवार को उनके दोनों बेटों घर के पास साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार दरवाजे के पास आकर रुकी। उसमें से एक युवक निकला। उसने बेटों से चॉकलेट खाने की बात पूछी तो उन्होंने मना कर दिया। बदमाश ने उनका हाथ पकड़ कर कार में खींचने लगा। बच्चे डर के कारण चीखने लगे। जिसके बाद उनकी मम्मी बाहर निकल आई।

उन्होंने देखा कि दो युवक उनके बेटे का हाथ पाकर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके शोर मचाने पर बदमाश बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नौचंदी थाना प्रभारी ईलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की। परिजन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी को तहरीर दी लेकिन पहले उन्होंने आनाकानी की। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की जानकारी ऊर्जा मंत्री तक पहुंची। मंत्री के आदेश के बाद थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा नेता अमित कुमार व्यवसायी भी हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *