Crime News

मेरठ : चेकिंग करने आए बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मेरठ में जई व एसडीओ के साथ चेकिंग करने पहुंचे कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। आरोपियों ने मीटर की चेकिंग करने के दौरान हमला बोल दिया। हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे।

आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा कर लिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम इस्लामाबाद के पीतम नगर में चेकिंग के लिए पहुंची।

साथ में एसडीओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, जेई संजय कुमार सिंह सहित संविदा कर्मचारी आकिल खान, सचिन, अयाज खान, शोयब खान और शाहिद शामिल थे।

आरोप है कि सुद्दीन ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर संविदा कर्मी आकिल खान सहित पूरी टीम पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारी और अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

किसी अधिकारी और कर्मचारियों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। पथराव और मारपीट में संविदा विद्युत कर्मी आकिल खान घायल हो गए। एसडीओ ने बताया कि सुद्दीन, उसके भाई, पार्षद शाहिद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *