Hindi News LIVE

यूपी के 20 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंचा, सड़क पर सन्नाटा

यूपी में आज दोपहर चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। एक ओर सड़क पर सन्नाटा दिख रहा तो दूसरी ओर छांव में ठंडे जूस की दुकानों पर भीड़। गन्ने, बेल, शिकंजी, पीकर राहगीर थाड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

यूपी के 20 जिलों में दोपहर 12 बजे पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी झांसी, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, वाराणसी, बलिया और गोरखपुर में पड़ रही है। यहां तो पारा 42 डिग्री या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में रेड सिग्नल के बाद धूप में न खड़े हों, इसके लिए सड़क पर छांव के लिए ग्रीन पर्दे ताने गए हैं।

BHU के मौसम विज्ञानी डॉ. कृपा राम ने बताया- अभी अप्रैल-मई में गर्मी का तेवर बदला दिख रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू होती है, वैसे ही बादल छा जाते हैं तो कभी बूंदाबांदी हो जाती है। इससे अचानक तापमान 43 से 30 डिग्री तक आ जाता है। 2024 में मई महीने में वाराणसी का तापमान 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों के मौसम में बदलाव दिखेगा। यहां तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं

गाजियाबाद में गुरुवार दोपहर को 1:30 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। पूरे NCR में इस समय भीषण गर्मी है। अगले 2 घंटे में तापमान 1 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान अधिक रहने के चलते लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोपहर 1 से 3:30 बजे तक दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है।

BHU के मौसम विज्ञानी डॉ. कृपा राम ने बताया- अभी अप्रैल-मई में गर्मी का तेवर बदला दिख रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू होती है, वैसे ही बादल छा जाते हैं तो कभी बूंदाबांदी हो जाती है। इससे अचानक तापमान 43 से 30 डिग्री तक आ जाता है। वहीं, 2024 में मई महीने में वाराणसी का तापमान रिकॉर्ड 47.8 डिग्री तक पहुंचा था।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *