News

खुर्जा में विधायक मीनाक्षी सिंह ने 38 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

खुर्जा-जेवर रोड स्थित ग्राम नीमका में सोमवार को एक विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन “चौधरी शीशराम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी” और चौधरी कल्याण सिंह के तत्वाधान में हुआ, जिसमें 38 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने समारोह में पहुंचकर सभी 38 नव-विवाहित जोड़ों को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनां दीं। उन्होंने प्रत्येक जोड़े के पास जाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

मीनाक्षी सिंह ने आगे कहा, “सामूहिक विवाह समारोह न केवल आर्थिक रूप से मददगार साबित होते हैं, बल्कि यह समाज की एकजुटता का भी प्रतीक हैं। चौधरी शीशराम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास वंदनीय है।”

सोसाइटी और आयोजकों ने कन्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दहेज में गृहस्थी का संपूर्ण आवश्यक सामान भेंट किया। उपहार स्वरूप दिए गए सामान में दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर अन्य सामग्री शामिल थी, ताकि नव-विवाहित जोड़े सम्मान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *