google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

राम मंदिर से मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया, संदिग्ध एक्टिविटी पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन कर वापस लौट रही मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और एजेंसियां महिला के नाम, पता के वेरिफिकेशन में जुट गई हैं। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसका नाम इरिम है। महिला शुक्रवार को दोपहर में राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने गई थी।

अब पूरा मामला पढ़िए शुक्रवार को महिला श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन करने के लिए आई थी। वह अन्य महिलाओं के साथ दर्शन करके लौट रही थी। जैसे ही वो मंदिर के एग्जिट पर पहुंची यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हावभाव देखकर उसे रोक लिया।

महिला ने सिर और चेहरे पर नीले कपड़े से बांध रखा था। सूत्रों के अनुसार वहीं पर सुरक्षाकर्मियों को उलटा जवाब देने लगी। मामला संदिग्ध देख पूरे मामले की जानकार सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को दी। इसके बाद महिला के वेरिफिकेशन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेज दिया गया। थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से कई राउंड पूछताछ की है।

परिजन बोले- महिला घूमती रहती है सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया- महिला का वेरिफिकेशन हो गया है। वह महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली है। अभी महिला को महिला थाने में रखा गया है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया- महिला थोड़ा मानसिक बीमार है और वो घूमती रहती है। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 6 जनवरी को एक व्यक्ति जासूसी वाले चश्मे के साथ पकड़ा गया। वह चश्मे में लगे कैमरे से राम मंदिर में सिंहद्वार के पास तस्वीरें खींच रहा था। सुरक्षा में लगे जवान को शंका हुई। तभी वह पकड़ में आ गया। राम जन्मभूमि परिसर में कैमरा, मोबाइल ले जाना बैन है।

वह मंदिर के सभी चेक प्वाइंट्स को पार कर गया था। आरोपी गुजरात का व्यापारी जानी जयकुमार है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। चश्मे की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 14 अप्रैल (सोमवार) की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक ई-मेल आया था। इसमें लिखा है- बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। ट्रस्ट के अकाउंट अफसर महेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस की साइबर सेल में केस दर्ज कराया है।

धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली को एक्टिव किया गया है। पुलिस ने मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया।

वहीं, बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *