Crime News

मुजफ्फरनगर : कोर्ट मैरिज के बाद युवती की गोली मारकर हत्या, कार में मिली बॉडी

मुजफ्फरनगर में कोर्ट मैरिज के बाद एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़की का गोली लगा शव कार से बरामद हुआ। पति का कहना है, रुपए मांगने से क्षुब्ध मामा ने ही पत्नी की हत्या की है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर केलोरा गांव का है। युवती की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी हिमांशी के रूप में हुई है। युवती मुजफ्फरनगर के रसूलपुर में अपने मामा भरतवीर के घर रहती थी। पुलिस जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *