Crime News

मुजफ्फरनगर  : मौलाना ने मदरसे में किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने मदरसे में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। किसी ने मदरसे के अंदर मौलाना की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो वो सन्न रह गए। किशोर से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने परिवार वालों को बताया कि मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर कुकर्म करता था। धमकाता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा।

वीडियो ईद की रात यानी 21 मार्च का बताया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ POCSO सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- वीडियो में इस्लामिया मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना इकबाल नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म करता दिख रहा है। मामले में मौलाना को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *