नानूराम बने राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष
भीलवाड़ा, राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर की सहमति एवं राष्ट्रीय/प्रदेश कार्यकारणी के निर्देशानुसार, नानूराम तेली को भीलवाड़ा जिले के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन श्री तेली के गौ सेवा और समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए किया गया है, जिसकी अवधि मनोनयन की तिथि से एक वर्ष के लिए रहेगी। उनका कार्यकाल संतोषजनक पाए जाने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने मनोनीत-पत्र जारी करते हुए कहा कि, ’’श्री नानूराम तेली की यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। गौ संरक्षण और संवर्धन के हमारे मिशन को भीलवाड़ा में मजबूती मिलेगी।’’
साथ ही 30 दिवस के भीतर अपनी भीलवाड़ा जिले के कार्यकारिणी बनाकर राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय/प्रदेश महामंत्री को सूचित करने के निर्देश दिये।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री नानूराम तेली के नेतृत्व में भीलवाड़ा में गौसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और संगठन मजबूत होगा

