राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक महोत्सव
अयोध्या/गढ़ाकोटा, साहू तेली समाज की एकता, विकास, जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्यरत राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक महोत्सव श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या धाम में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहू मुरारी गुप्ता ने दीप प्रज्वलन एवं मां कर्मा देवी की आरती के साथ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनिवास शाह (विधायक, सिंगरौली) तथा पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू (छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में घोषणा की कि आगामी वर्ष 2026 में साहू तैलीक महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। इसमें देशभर से साहू समाज के बंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
अयोध्या में आयोजित अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से—
अशोक नोखेलाल साहू (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष)
रामलालित गुप्ता (राष्ट्रीय महामंत्री)
कैलाशनाथ साहू (राष्ट्रीय संरक्षक)
श्रीमती मंजू साहू (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष)
श्रीमती संध्या साहू (राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष)
संजय गुप्ता (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
त्रिवेणी प्रसाद साहू (राष्ट्रीय महामंत्री संगठन)
किशोर साहू (राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष)
दीनदयाल साहू (राष्ट्रीय अपर महामंत्री)
चंद्रिका प्रसाद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू (राष्ट्रीय महिला महामंत्री)
चंदन साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष)
अंबा प्रसाद साहू (पूर्व विधायक, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस पार्टी)
जयकिशन साहू (विधायक, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश)
तहसीलदार गुप्ता (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
मयंक साहू (राष्ट्रीय सचिव, आईटी)
अविनाश साहू (राष्ट्रीय पूर्व आईटी अध्यक्ष)
अशोक साहू (मध्यप्रदेश), गोपाल साव (बिहार), अशोक साहू (तेलंगाना), दिलीप निलेश (झारखंड), देवकुमार राजू (उत्तर प्रदेश), मेवाराम साहू (दिल्ली) सहित विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।
मध्यप्रदेश से बद्री विशाल साहू (कार्यकारी अध्यक्ष, जिला सागर साहू समाज, मकरोनिया) ने भी सहभागिता की।
अधिवेशन में समाज की एकता, अखंडता और विकास को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराईयों के उन्मूलन पर प्रस्ताव पारित किए गए।
मंच संचालन त्रिवेणी साहू (राष्ट्रीय महामंत्री संगठन), संध्या साहू (राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष) और रामकृष्ण गुप्ता (राष्ट्रीय अपर महामंत्री) ने किया।
आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं और पदाधिकारियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – राधेलाल साहू, गढ़ाकोटा

